
जलती ख्वाहिशों की आंच लिए कुछ लोग
जेहन में चंद सांच लिए कुछ लोग
बेगुनाही पर भी सजा पाते कुछ लोग
अनकहे रिश्तों को भी निभाते कुछ लोग
जर्जर-पुराने मकान से खड़े कुछ लोग
झूठ के मोतियों से जड़े कुछ लोग
जिंदगी का पल-पल जीते कुछ लोग
चंद पलों में जिंदगी जी-जाते कुछ लोग
No comments:
Post a Comment